विकास खंड कार्यलय में चेयरमैन ने फहराया तिरंगा

सुरिंद्र मिन्हास। फतेहपुर

विकास खंड कार्यलय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ब्लॉक समिति चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने तिरंगा फहराया तो वहीं पंचायत फतेहपुर में उपप्रधान सतनाम सिंह ने तिरंगा फहराया। इस के साथ ही पंचायत लोहारा में प्रधान नवीन जरियाल, उपप्रधान निर्मल सिंह, पंचायत हाड़ा में प्रधान मनीषा शर्मा, उपप्रधान जरनैल सिंह, पंचायत लरहूं में प्रधान ममता संधु,पंचायत सुनहारा में प्रधान बबिता देबी, पंचायत लुंठियाल में प्रधान जगरूप सिंह, पंचायत पोलियह में प्रधान संदेश कुमारी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्रगान का भी गया गया, तो वहीं लड्डू बांट 74वें स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दी गई।