136 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

एसके शर्मा। हमीरपुर

उपमंडल बड़सर के धबडियाणा क्षेत्र में बड़सर पुलिस ने गश्त के दौरान विजय कुमार पुत्र अजीत सिंह से 136 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में नशे के बढ़ रहे कारोबार को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सतर्कता के तौर पर गश्त की जा रही है। एएसपी विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।