देशभक्ति के रंग में रंगा चौगान मैदान, दिखी हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

उज्ज्वल हिमाचल। चंबा

75 वें गणतंत्र दिवस पर आज चंबा में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन ऐतिहासिक चौगान मैदान में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। जिसके पश्चात परेड का निरीक्षण किया।

इसके पश्चात उन्होंने हिमाचल पुलिस, होमगार्ड जवानों, एन.सी.सी. कैडेट्स तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में सर्वप्रथम खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने समस्त प्रदेश तथा जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश को न केवल देश में अपितु अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पर्वतीय विकास का आदर्श माना जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपना एक वर्ष पूरा किया हैं तथा इस कार्यकाल में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस अवसर पर चंबा जिला के एक दिव्यांग स्कूल के बच्चों के अलावा अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

अंत में खेल मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक नीरज नैयर, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज , जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा जिला के स्वतंत्रता सेनानी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें