उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयराम ठाकुर को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि आपके राजनीतिक अनुभव व कुशल नेतृत्व में प्रवेश तीव्रता से विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आप ऐसे ही समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जयराम ठाकुर को बधाई दी है। इसके अलावा भाजपा के अन्य नेताओं ने सीएम जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।