महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रधांजलि

उज्जवल हिमाचल। शिमला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि को आज देशभर में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में भी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। शिमला के रिज मैदान पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया ओर महात्मा गांधी के बलिदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है देश की आजादी के लिए एक लंबा आंदोलन पूरे देश में चला और उसमें गांधी जी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।