मुख्यमंत्री सुक्खू ने जश्न मनाकर ज़ख्मों पर छिड़का नमक: परमार

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा के प्रभारी व सुलाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 1 साल पूरा होने पर मनाए जा रहे जश्न में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नहीं आना सुक्खू सरकार को बहुत बड़ा झटका दे गया। जबकि प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम के लिए पहले ही शिमला पहुंच चुकी थी लेकिन मुख्यमंत्री के मानने के बावजूद वह धर्मशाला के कार्यक्रम में नहीं आई और इसका कारण बताया जा रहा है कि पार्टी हाई कमान भी सुखविंदर सिंह सुखों द्वारा की गई गारंटीयां एक वर्ष बीत जाने पर भी पूरा नहीं करना अखर गया है और पार्टी हाईकमान भी खुद को जनता का सामना करने के लिए तैयार नहीं है।
परमार ने कहा कि पूरा एक वर्ष मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज़िला कांगड़ा के साथ राजनीतिक भेदभाव किया और अब कांगड़ा को दिए गए जख्मों का जश्न भी कांगड़ा के मुख्यालय पर मनाना कांगड़ा ज़िला की जनता के साथ भद्दा मजाक है। स्कूली बच्चों को और सरकारी कर्मचारियों को सरकार के दबाव में रोड शो के लिए और कार्यक्रम के लिए खड़ा रखना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है।
जबकि सरकार ने 1 साल में कई सरकारी स्कूल व कई सरकारी कार्यालय पूर्व की भाजपा सरकार में खोले थे उन्हें बंद कर दिया। विपिन परमार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश से 1000 सरकारी बसों को रैली के लिए लगाया गया और 1000 रूट बंद कर दिए गए जिससे प्रदेश की आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा और सरकारी खज़ाने को करोड़ों रुपए का बोझ पड़ा है इसकी भरपाई कौन करेगा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः कुल्लू में चरस की खेप के साथ तीन गिरफ्तार

निजी बस मालिकों को दबाव बनाकर रैली के लिए मुफ्त में बसें देने के लिए मजबूर किया गया वर्तमान सरकार का 1 वर्ष 365 झूठ के लिए जाना जाएगा क्योंकि सरकार ने हर दिन एक झूठ बोला है और जनता को ठगा है। परमार ने कहा कि वर्तमान सरकार का 1 वर्ष, 10 गारंटीयों में से एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाने के लिए जाना जाएगा। जबकि सरकार ने पहली कैबिनेट में ₹1500 प्रति महीना प्रदेश की 22 लाख से अधिक महिलाओं को देने का वादा किया था और युवाओं को एक लाख रोजगार भी पहली कैबिनेट में देने का वायदा किया था लेकिन कोई भी वायदा पूरा नहीं किया तो जश्न किस बात का है? उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सरकार देश में पहली ऐसी सरकार होगी जो अपनी नाकामियों का जश्न जनता के करोड़ों रुपए खर्च करके मना रही है
जबकि प्रदेश की जनता अभी भी बरसात की आपदा के दिए जख्मों को झेल रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए वन विभाग की औपचारिकता को पूरा करने के लिए दिए जाने वाला 30 करोड़ रूपया सरकार नहीं दे सकती लेकिन करोड़ों रुपए के होर्डिंग अपने झूठे प्रचार के लिए सड़कों के ऊपर खड़े कर दिए हैं। सुख की सरकार प्रदेश में जनता के लिए दुखों की सरकार बन गई है और इस बात को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में भी महसूस किया जा रहा है इसी के चलते राहुल प्रियंका और खड़गे का नहीं आना सरकार को आईना दिखाने के लिए काफी है।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला 

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें