सरकार से दिव्यांग आश्रम खोलने का किया आग्रह

दिव्यांग बच्चों से मिलकर हुई भावुक अल्का शर्मा

Children with disabilities

भूषण शर्मा। नूरपुर

कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए। इसी को मध्य नज़र रखते हुए ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम की संस्थापिका अल्का शर्मा ने भी दिव्यांग व अनाथ आश्रम को बंद कर दिया लेकिन अल्का से बच्चों के बिना रहा न गया और रोज़ दिव्यांग आश्रम में आ रहे दिव्यांग बच्चों को वीडियो कॉल के जरिए बात करती रही ओर बच्चें भी उनसे बात करके खुश हो जाते थे। परन्तु इतना समय बीत जाने के बाद अल्का शर्मा से रहा न गया और दिव्यांग बच्चो से मिलने अपने पति नीरज शर्मा जोकि हर समय अपनी पत्नी का साथ देते है और स्टॉफ को साथ लेकर निकल पड़ी। अल्का शर्मा हर दिव्यांग बच्चों के घर गई और बच्चों से मिलकर बहुत भाबुक हुईं और बच्चें भी अल्का शर्मा से मिलकर बहुत खुश हुए। दिव्यांग बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा।

ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम की संस्थापिका अल्का शर्मा ने बताया कि वे ओर उनका स्टॉफ दिव्यांग व अनाथ आश्रम में जो दिव्यांग बच्चें आते थे उन्हें उनके घर मिलने पहुंचे। अल्का ने बताया कोरोना महामारी के दौरान सभी बच्चे अपने-अपने घर पर थे। काफी बच्चों का इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान बच्चें कुछ ठीक भी हो गए थे लेकिन अब देखा कि काफी बच्चों की तबियत फिर से खराब हो गई है। कुछ परिवार वाले अपने बच्चों का अच्छी तरह से ध्यान रखते हैं पर कुछ परिवार वाले ज्यादा ध्यान नही दे पाते हैं। अल्का शर्मा ने प्रदेश सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम को खोलने की आज्ञा दे। जिससे दिव्यांग बच्चों का इलाज दोवारा से शुरू किया जा सके।

बता दे कि ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम में 75 बच्चें अपना इलाज करवाने आते हैं।जिन्हें लाना, छोड़ना, डॉक्टरी इलाज, दवाई, दूध, खाना बगैरह सब ऐंजल दिव्यांग आश्रम के दम्पत्ति अल्का शर्मा व नीरज शर्मा मुफ्त में कर रहे हैं। इसके इलावा ये दम्पत्ति दूसरे जरूरतमंद लोगों की भी सहायता के लिए हमेशा ततपर रहते हैं।