बिलासपुर के चम्पा पार्क पर जलाया चीन का पुतला

नगर सुधार समिति के द्वारा बिलासपुर में चीन के समान का किया गया बहिष्कार व जलाया चीन का समान

सुरेंद्र जंवाल। बिलासपुर

हिमाचल बिलासपुर में नगर सुधार समिति के द्वारा जहां पर शहर में चीन का पुतला फूंका गया। वहीं पर नगर सुधार समिति के लोगों के द्वारा जमकर चीन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। भारतीय सेना पर चीन के हमले के बाद बिलासपुर में चीन के खिलाफ लगातार रोष प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में आज नगर सुधार समिति ने पूरी जोर-शोर से जहां पर चीन का पुतला जलाया। वहीं पर जमकर चीन के खिलाफ नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में आज बिलासपुर शहर में चीन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया और चीन को चेतावनी दी गई कि अगर वह अपने कारनामों से बाज नहीं आया तो उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी