महामारी के दाैरान नागरिकाें काे अपने दायित्वों का एहसास: पीएम

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में नागरिकों में अपने दायित्वों का एहसास है। देश में हो रहे हर आयोजन में जिस तरह का संयम और सादगी इस बार देखी जा रही है, वो अभूतपूर्व है।इससे पहले 18 अगस्त को प्रधानमंत्री ने लोगों से मन की बात के 68वें संस्करण के लिए विचार साझा करने को कहा था। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को आयोजित किया जाता है। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से उनकी राय मांगी थी।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि आपको क्या लगता है कि इस महीने की ‘मन की बात’ के दौरान विस विषय पर चर्चा की जानी चाहिए, आज 1800-11-7800 डायल करके अपने संदेश को रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप NaMo App या MyGov पर भी लिख सकते हैं। पिछले महीने मन की बात का प्रसारण संयोग से कारगिल विजय दिवस की 21वीं सालगिरह के दिन हुआ था। इस अवसर पर मोदी ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि दुष्ट का स्वभाव ही होता है। हर किसी से बिना वजह दुश्मनी करना। उसने अंदरूनी विवादों से ध्यान हटाने और भारत की जमीन हड़पने के लिए दुस्साहस किया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि भारत के मित्रता प्रस्तावों के जवाब में पाकिस्तान पीठ में छुरी घोंपने की कोशिश करता है। इस दौरान पीएम ने जोर देकर कहा था कि देश में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। हमें बहुत ही ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। चेहरे पर मास्क लगाना या गमछे का उपयोग करना, दो गज की दूरी, लगातार हाथ धोना, कहीं पर भी थूकना नहीं, साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना यही हमारे हथियार हैं, जो हमें कोरोना से बचा सकते हैं।