भूस्खलन से सड़क मार्ग बन्द, लोग परेशान

कार्तिक। बैजनाथ

उपमंडल के उतराला में सड़क मार्ग पर बार-बार हो रहे भूस्खलन से सड़क मार्ग बन्द होने के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। उतराला पंचायत के प्रधान महिंद्र सिंह ड़ोहरी ने कहा कि पिछले दो तीन दिनों से मुख्य सड़क उतराला चौक से विनवानगर प्रोजेक्ट जो फटाहर, दयोल व सेहल सड़क को जोड़ता है। उक्त सड़क उतराला चौक के समीप मोड़ पर भूस्खलन हो रहा है, जिससे वाहन चालकों के साथ बस सेवा भी ठप रहने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। मोहिंद्र सिंह ने कहा कि भूस्खलन होने की बजह से बस सेवा ठप पड़ी है वहां के लोगों, कर्मचारियों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

महिन्द्र सिंह ने कहा की भूस्खलन का मुख्य कारण सड़क के किनारों पर बनी ड्रेन व नालियां बन्द होने के कारण बारिश का सारा पानी सड़क से होकर गुजर रहा है, जिस वजह से सड़क के साथ जो ढांक है वह लगातार खिसक रही है। महिंद्र सिंह ने कहा कि इस भूस्खलन से कई दुकानों को भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को चेताया है कि अगर जल्द इस समस्या का हल नहीं किया तो प्रशासन के खिलाफ़ आंदोलन किया जाएगा।

Comments are closed.