सीएम ने स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए फूल

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

देश भर में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। राजधानी शिमला में छोटा शिमला सद्भावना चोक पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, विधायक विक्रमादित्य सिंह नगर निगम की महापौर सहित अन्य नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी का देश की राजनीति और देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है और उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। छोटी आयु में उनका दुनिया से चले जाना ओर उनकी शहादत हुई है सभी के लिए दुखदाई रहा है। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए गए और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।