सीएम जयराम ने किया तीन साल के विकास का बखान, विपक्ष पर बरसे

बोले; जन-जन तक पहुंची सरकार की योजनाएं, 2022 में फिर बनाएंगे सरकार

उज्जवल हिमाचल। शिमला

मुख्यमंत्री ने शिमला में पत्रकारवार्ता में तीन साल की योजनाओं का बखान किया और विपक्ष को आड़े हाथ लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में 2 वर्ष ही काम के लिए मिल पाया है। एक वर्ष कोविड की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीने कोविड के प्रबंधन में बीत गए। सीएम ने कहा कि आने वाले 2 वर्षों में जनता के हित मे काम किए जाएंगे। 2022 में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। कोरोना संकट में प्रदेश की जनता को परेशानियों जरूर हुई है लेकिन लोगों ने सरकार का सहयोग किया है। कोरोना काल मे कोरोना वारियर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि मीडिया ने भी इस समय मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

  • कोविड प्रबंधन में बीते दस महीने, लोगों ने किया सहयोग

  • पूर्व सरकार ने कर्जे के बोझ के नीचे दबाया प्रदेश

उन्होंने कहा कि पूर्व में जब सरकार बनती थी तो बदले की भावना से काम किया जाता था लेकिन उनकी सरकार ने समान भाव से कार्य किया। पहली ही कैबिनेट में 70 साल के बुजुर्गों को पेंशन का प्रावधान किया। गांव के लोगों को अपने काम कराने के लिए शहर के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए जनमंच की शुरुआत की गई। जनमंच कायक्रम सफल रहा और 91 प्रतिशत शिकायतों का निवारण मौके पर किया गया। 1100 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कोरोनाकाल में वरदान साबित हुई। 91हजार शिकायतों में से 78 हजार का निवारण किया गया। आयुष्मान भारत के अंतर्गत 80 करोड़ खर्च किया गया। हिमाचल के सभी लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ देने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की गई। प्रदेश के लाचार व बेबस लोगों के लिए सहारा योजना शुरू की गई है।

11हजार से ज्यादा लोगो को इसका लाभ मिला है। हिमाचल प्रदेश में गृहणी सुविधा योजना के तहत 2 लाख 90 हजार कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट सफल रही लगभग 10 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग जल्द होगी। हिमाचल में 1 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। पहले बजट में 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हिमाचल खेत संरक्षण योजना के तहत 105 करोड़ खर्च कर दी है। उन्होंने विपक्ष के नेता का नाम न लेते हुए पलटवार करते हुए कहा जिन्हें विकास नही दिख रहा वो किसी ओर दुनिया में हंै। हिमाचल में कोरोनकाल में भी 672 शिलान्यास व लोकार्पण किए हैं। 3 हजार 5 सौ करोड़ के शिलान्यास व लोकार्पण किए। उन्होंने कहा कि जब वह मंत्री थे तो हरोली में कुछ काम नही हुआ जबकि अब हरोली में 4 सौ करोड़ के उद्घाटन किए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण में सौ करोड़ से ज्यादा के शिलान्यास किए हैं।

अर्की में 103 करोड़ के शिलान्यास किए गए है। बिजली की बढ़ी दरों को लेकर उन्होंने कहा कि रेगुलरटी कमीशन का निर्णय था जिसे सरकार की इंटर फेयर के बाद कोर्ट ने रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि 48 हजार करोड़ का लोन विरासत में मिला है। जिसमें 4 हजार के लगभग इस सरकार ने चुकाया है। पूर्व की सरकार ने ऋण लेकर प्रदेश को कर्ज के बोझ में दबाया जबकि ऐसा कोई काम नही किया गया जिसे आने वाली पीढिय़ां याद रखे। उन्होंने कहा कि जब कोविड का दौर शुरू हुआ पचास साल तक सत्ता में रहने वाले लोगों का विकास सामने आ गया। कोरोना की शुरुआत में प्रदेश के अस्पतालों में 60 वेंटिलेटर थे लेकिन आज 600 से ज्यादा है। विपक्ष आज सरकार के फैल होने की बात करता है। अगर उनके पास कोविड से निपटने में कोई सुझाव है तो सरकार को दे। उन्होंने कहा कि अगर कोविड काल में कांग्रेस की सरकार होती तो चारों तरफ लूट का बाजार होता। कांग्रेस ने अपनी पार्टी को ही सेनेटाइजऱ व पीपीई किट का फर्जी बिल बनाकर भेज दिया। ऐसे में कांग्रेस सरकार पर बेवजह आक्षेप कर गलत आंकड़े पेश कर रही है।