कांगड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर: चौपर से लिया हालात का जायजा, सडक़ मार्ग से पहुंचेंगे बोह

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

शाहपुर के बोह में भू-स्खलन का शिकार बने रूलेहड़ गांव का जायजा लेने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा पहुंच गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री हवाई मार्ग के जरिए घटनास्थल का मुआयना किया लेकिन चौपर मैदान में नहीं उतर पाया इसलिए वह गगल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सडक़ मार्ग से यहां के लिए निकलेंगे जो कि गगल से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विशेष तौर पर बचाव अभियान पर नजर बना हुए हैं।