मैदानी क्षेत्राें में कोहरे के साथ दिखेगा शीतलहर का कहर

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को हिमालय क्षेत्र में आ रहा है। इसके साथ ही 24 और 26 दिसंबर को भी दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आने वाले हैं। इनके असर से गुरुवार से हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी होने का उम्मीद है, जिस वजह बादल छाने लगेंगे और ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी क्षेत्राें में बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का सितम जारी है। दिल्ली सहित कई राज्यों में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार से दिल्ली के मौसम में थोड़ा बदलाव होगा।

यह भी देखें : बद्दी में कार सवार युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार…

पंजाब में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बुधवार को भी यहां तापमान में गिरावट आएगी, जिस कारण ठिठुरन रहेगी। इसके अलावा आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। शीतलहर का सितम झेल रहे लोगों को अब कोहरे का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं, उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं का दौर जारी रहने की आशंका है। केदारनाथ, औली, हर्षिल, मुक्तेश्वर आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। इसके अलावा उच्च हिमालय में बर्फबारी जारी रहेगी।