कर्नल ने खिलाड़ियों को बताया भारतीय सेना का इतिहास

जतिन लटावा। जोगिंद्र नगर

बुधवार को भारतीय सेना के कर्नल रहे वीके शर्मा ने एथलेटिक्स सेंटर जोगेंद्रनगर के खिलाड़ियों से मुलाकात और भारतीय सेना के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की हिफाजत के लिए जवान प्राणों की आहुति देने के लिए भी कभी पीछे नहीं रहता है। उसी प्रकार देश के गौरव के लिए खिलाड़ी मेहनत के बलबूते पर विश्व भर भारतवर्ष का नाम रोशन कर रहा है। टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की देशवासियों को आस है।

उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस पर खिलाड़ियों को अवगत करवाते हुए कहा कि प्रदेश के सैकड़ों युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश की आन बान शान पर समर्पित हैं। सेंटर से भी सैकड़ों खिलाड़ी भारतीय सेना और पुलिस में अपनी सराहनीय सेवाएं देकर देशहित में काम कर रहे हैं। उन्होंने सेंटर की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश का एकमात्र एथलेटिक्स सेंटर है जो 18 घंटे खिलाड़ियों को खेल और सैन्य प्रशिक्षण दिला रहा है।खिलाड़ियों के परिश्रम के बारे में अछे से जानता हूँ कि एक मैच को जीतने के लिए उन्हें कितने महीने कठिन परिश्रम करना पड़ता है।

यह भी पढ़ेः- हिमाचलः सेब की इस किस्म की हो जाती है एडवांस में बुकिंग

दिन रात मैदान में पसीना बहाकर वह उस मैच की तेयारी करते हैंए जिस मैच में देश के लिए मेडल का निर्णय होता है! उन्होंने कहा कि वह भगवान् से प्रार्थना करते हैं की देश के खिलाडी ओलम्पिक गेम्स में अधिक से अधिक मेडल जीतें। खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर के द्वारा तराशे जा रहे खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बताया कि उनके कुशल नेतृत्व में आज एथलेटिक्स सेंटर देश भर में नाम कमा रहा है। इससे पहले गोपाल ठाकुर ने सेना मेडल से अंलकृत कर्नल वीके शर्मा को सम्मानित किया।