सुरेंद्र काकू व अशोक शर्मा ने उर्मिल शर्मा के निधन पर जताया शोक

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा ने डॉ. राजेश शर्मा की माता उर्मिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने कहा कि उर्मिल शर्मा मिलनसार और समाज सेवा में सबसे रहने वाली महिला थीं।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा नगर परिषद में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दीन-दुखियों की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहतीं थीं। वहीं पूर्व नप अध्यक्ष अशोक शर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि उर्मिल शर्मा बेहद शांत स्वभाव की शख्सियत थी, जिन्होंने समाज सेवा में बढ़चढऱ अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे।