कांग्रेस चोरी के साथ सीना जोरी में भी माहिर : राकेश शर्मा

कहा, विरोध भी करो ओर खाते भी रहो यह कांग्रेस फितरत रही

सौरभ अटवाल। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस चोरी के साथ सीना जोरी में भी माहिर है। विरोध भी करो ओर खाते भी रहो यह कांग्रेस की फितरत रही है। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में राज किया। इस दौरान इन्होंने घोटालों का भी लंबा रिकार्ड बनाया है। अब जब इनके घोटालों के मामले सामने आए तो यह लोग सीनाजोरी पर उतर आए। कांग्रेस ने किसी भी स्थान पर घोटाला करने में कोई कंजूसी नहीं की है। जल, थल, नभ और हर क्षेत्र में कांग्रेस में घोटाले किए और उसकी परतें भी खुली हैं। कांग्रेस का 2004 से 2014 का कार्यकाल घोटालों का रहा है। घोटालों से कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा।

शनिवार को प्रैस को जारी एक ब्यान में राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश में करवाए जा रहे अथाह विकास से कांग्रेस पार्टी के नेता परेाानियों का दामन ओढे हुए हैं। सत्ता सुख से दूर हो चुकी कांग्रेस तथ्यहीन ब्यानबाजी कर जनता को लगातार भटकाने की कोशिशों में मशगुल हैं। बात कोरोना संकट की हो या फिर दूसरे राज्यों से लोगों की घर वापसी का मुददा और अब बस किराए बढोतरी को लेकर भी कांग्रेस नेता बिन बरसात के मेंढकों की तरह उछल-कूद कर रहे हैं।

राकेश शर्मा ने कहा कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बनकर उभरा है। जयराम सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करने और उनके लक्ष्य को हासिल किया है। प्रदेश के लिए एम्स और तीन अन्य मेडिकल काॅलेज भी केन्द्र की भाजपा सरकार ने ही स्वीकृत किए। नीति आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश को सस्टेनेबल डैवलपमेंट गोल्स के अन्तर्गत श्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। स्टेट आॅफ स्टेट्स सर्वेक्षण में प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य आंका गया है, जबकि शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरा स्थान मिला है।

राकेश शर्मा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में हैं। उनके विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठोर जनता को ब्यानों से गुमराह कर रहे हैं तथा भाजपा सरकार के खिलाफ झूठा दोष रोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनता से वोट लेकर उनसे धोखा किया है। कांग्रेस ने विकास की जगह भ्रष्टाचार किया तथा जनता को गुमराह कर राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व शक्ति के रूप में उभरा है।

Comments are closed.