विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने अलग-अलग लहराया तिरंगा

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

15 अगस्त को लेकर खालिस्तान समर्थकों से आ रही विधायकों को झंडा न फहराने की धमकियों को जवाब देने के लिए हिमाचल विधानसभा परिसर में आज विधायकों ने झंडा लहराया। लेकिन इसमें भी कांग्रेस और भाजपा के विधायक बंटे हुए दिखे। कांग्रेस विधायकों ने अलग झंडा लहराया और भाजपा विधायकों ने अलग झंडा लहराया। जबकि सदन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों दलों के विधायकों को 1 बजे विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराने की अपील की थी लेकिन इस बीच सदन के अंदर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध हो गया। जिसे तिरंगा भी नहीं सुलझा पाया और कांग्रेस ने आधा घंटा पहले ही विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराया जबकि भाजपा विधायकों ने अलग झंडा लहराया।

यह भी पढ़े : हिमाचलः ग्रामीणों ने थामा “आप” का दामन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि खालिस्तान समर्थको की तरफ से आ रही धमकियों से वे नहीं डरते हैं और 15 अगस्त को भी इसी तरह से हर कांग्रेस विधायक और प्रदेश के लोग झंडा फहराएंगे। तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : आईटीआई गया गगनदीप नहीं लौटा घर, तलाश में जुटा परिवार

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तिरंगा भारत की शान है और जो भी इसकी ओर नजर टेढ़ी करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के हर घर में झंडा शान से फहराया जाएगा।खालिस्तान की धमकियों से प्रदेश के लोग और विधायक डरने वाले नहीं है।

Comments are closed.