कांग्रेस ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती, राजीव भवन में दी श्रद्धांजलि

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पंडित नेहरु को याद किया गया। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को भारत के इलाहाबाद (वर्तमान में प्रयागराज) में हुआ था। उनके पिता, मोतीलाल नेहरू, एक प्रसिद्ध प्रतिष्ठित वकील थे जो कश्मीरी पंडित समुदाय से थे।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर कार्यक्रम उपस्थित रहे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। रवि ठाकुर ने बताया कि पंडित नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने देश के प्रति त्याग और समर्पण की जो भावना प्रस्तुत की इस दिशा में आज तक कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ेंः नाथपा गांव में फिर दरकी पहाड़ी, ग्रामीणों ने खौफ के साये में गुजारी रात

उन्होंने कहा कि नेहरू प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते थे बावजूद इसके देश के निर्माण और आजादी के लिए उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया। रवि ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं की दिखाई गई विचारधारा पर भी कांग्रेस पार्टी कार्य करती है और लगातार देश को आगे बढ़ाने और एकजुट रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के इन महान नेताओं से आज भी हमें सीख लेनी चाहिए और देश हित के लिए उनकी विचारधारा को आगे बढ़ना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें