कांग्रेस ने सलाओं मे धूमधाम के साथ मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि

सुरेंद्र जम्वाल। बिलासपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी घुमारवीं इकाई द्वारा उपतहसील भराड़ी के सलाओ पंचायत में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव ग़ांधी की 76वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व सीपीएस व पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने की। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अमीं चंद सोनी ने राजीव ग़ांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला व देश व प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों का पर प्रकाश डाला।

उसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्याथिति पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव ग़ांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए व उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को वहां उपस्थित लोगों से चर्चा की, उसके बाद उन्होंने ग़ांधी परिवार के बलिदानों को भी गिनाया। साथ ही इस कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कुछ पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। देश विकास को छोड़कर अपना विकास करना इसका लक्ष्य बन चुका है। क्योंकि उनको पता है कि आने वाला समय कांग्रेस का है।

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों को भी भाजपा के कार्यक्रम बनाया जा रहा है। उसके उपरांत उन्होंने कहा कि राजीव ग़ांधी द्वारा देश मे सूचना एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया, पंचायती राज संस्थाओं को देश मे शुरू किया व देश में न्याय व्यवस्था की इस प्रणाली को शुरू किया। देश मे जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है, वो कांग्रेस की देन है परतुं आज उन योजनाओं को भाजपा की सरकार नाम बदल दिया है, परतुं ये सभी योजनाएं कांग्रेस की देन है। राजेश धर्माणी ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पर परिवारवाद का हमला जो भाजपा करती है, उनको मैं यह बताना चाहता हूं कि ग़ांधी परिवार ने अपना बलिदान इस देश के लिए दिया है व भारत की पहचान पूरे विश्व मे बनाई है।

अतः आज समय आ गया है कि एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस त्याग और बलिदान करने वाला संगठन है। अतः अब समय बदलाव का। इस अवसर पर उन्होंने घुमारवीं विधानसभा विधायक व प्रदेश कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग से यह प्रश्न भी किया कि उन्होंने जो वायदे चुनाव बनने से पहले किए अपने कार्यकाल में कितने युवाओं को रोजगार दिया व कितनी नई योजनाएं विधानसभा क्षेत्र में लेकर आये।ये हिसाब जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में खुद देगी। इस मौके पर स्थानीय युवक मंडल द्वारा पूर्व सीपीएस को एक मांगपत्र भी सौंपा गया व उन्होंने इस मांगपत्र को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।

राजीव ग़ांधी की पुण्यथिति के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को पौधों भी वितरित किए गए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मनोहर लाल, स्थानीय पंचायत प्रधान सुलक्षणा पठानिया, उपप्रधान पंकज, दिनेश शर्मा, नीलम शर्मा, भराड़ी पंचायत प्रधान हेमराज ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नंद लाल, आज़ाद चंद वर्मा, सचिन चंदेल, पवन जम्वाल, तुलसी राम भगीरथ धीमान, चांद खान, प्यार सिंह धीमान, सतीश शर्मा, दलेल सिंह, मेहर सिंह, परमानंद व बृजलाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।