हांफी डबल इंजन की सरकार, बजट सत्र में गिनाएंगे नाकामियां: विक्रमादित्य

कहा, आने वाले नगर निगम व विधानसभा के चुनावों में जीत दर्ज करेगी कांग्रेस

उज्जवल हिमाचल। शिमला

बीजेपी की डबल इंजन की सरकार धरातल पर कुछ नही कर पाई है। सरकार की नाकामियों को बजट सत्र में उजागर किया जाएगा। आने वालों नगर निगम व विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी यह बात कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करेत हुए कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव में शिमला व कुल्लू में कांग्रेस की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इसमे विशेष आशीर्वाद रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की नाकामियों को उजागर कर घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 6 मार्च को पेश होने वाला बजट झूठ का पुलिंदा है। सरकार तीन बजट पेश कर चुकी है लेकिन एक भी वादा धरातल पर नही उतर पाया है। 69 नेशनल हाईवे और अन्य सभी वादे झूठे साबित हुए। हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट वीरभद्र सिंह के समय मे आया लेकिन ये सरकार अभी तक उस पर कुछ नही कर पाई है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा की विधायक प्रथमिकता बैठक हुई जिसमें विपक्ष से ज्यादा सता पक्ष के विधायक परेशान थे, क्योंकि 60 प्रतिशत से ज्यादा कामो की डीपीआर नही बन पाई।

  • अनुराग ठाकुर प्रदेश को नहीं दिला पाए कोई लाभ

  • बीजेपी के नेताओं के आपसी मतभेद का नुकसान प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते है लेकिन सुध कोई नही ले रहे । प्रदेश सरकार के द्वारा लिए जा रहे कर्ज पर विक्रमादित्य ने कहा कि यह सरकार तीन सालों में हांफ गई है। सरकार पिछले तीन साल से कर्ज पर चल रही है। मंत्रियो के लिए महंगी गाडिय़ा ली गई हंै। राजस्व को बढ़ाने के लिए सरकार के पास कोई ठोस नीति नही है। विक्रमादित्य ने कहा कि अनुराग ठाकुर के वित्त राज्य मंत्री होने के बावजूद हिमाचल को कोई लाभ नही मिला है। हिमाचल में आने पर तो वह प्रदेश के हितों को केंद्र के सामने उठाने की बात तो करते हैं लेकिन उनकी कथनी व करनी में फर्क है। बीजेपी के नेताओं के आपसी मतभेद का नुकसान प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है।

सुजान सिंह पठानिया के निधन पर जताया शोक

विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा के फतेहपुर से विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पठानिया के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। पार्टी दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।