कांग्रेस नेताओं की जमीनी हकीकत शून्य : राकेश शर्मा

कहा, नगर निगम चुनावों से पहले ही कांग्रेस की हालत पतली

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोडऩे का काम किया है। कांग्रेस की जमीनी हकीकत शून्य है। कांग्रेस का लक्ष्य सूबे में दलित, अल्पसंख्यकों तथा अति गरीब वर्ग के लोगों को प्रताडि़त करने का है और वही कर भी रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने धर्म के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास किया है। अब देश व हिमाचल की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा है कि नगर निगम चुनावों से पहले ही कांग्रेस नेताओं की हालत पतली हो गई है तथा उनमें हार का खौफ साफ देखा जा रहा है।

प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

हाल ही में पंचायती राज व नगर निकाए चुनावों में भाजपा को मिली जीत ऐतिहासिक रही है, जिसमें फिर से विकास की राजनीति में लोगों की आस्था को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में नगर निगम चुनावों के बाद परिणाम भाजपा के हक में होंगे तथा उसके बाद भाजपा मिशन रपीट विधानसभा चुनावों की और कूच करेगी तथा प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही समाज को बांटने का काम किया है। चुनाव कोई भी हो कांग्रेस ने हमेशा घटिया राजनीति का खेल खेला है तथा जनता से वोट की राजनीति की है। कांग्रेस की सोच सत्ता सुख से आगे नहीं बढ़ पाई है।

वोट बैंक की राजनीति करती है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले समाज को बांटते हैं और नौकरशाही में भी उसी आधार पर भेदभाव करते हैं, जिससे शासन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। भाजपा वोट बैंक की राजनीति में नहीं सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखते हैं। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा काग्रेस पार्टी ने परिवारिक विरासत और समाज के कई धड़ों के तुष्टीकरण पर भरोसा दिया है, जबकि उसके विपरित भाजपा पार्टी काम की राजनीति पर आगे बढ़ रही हैं और विकास परियोजनाओं के आधार पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस का वास्तविक काला चेहरा अब जनता के सामने आ
चुका है।