माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रहे कांग्रेस नेता: राजिंद्र गर्ग

सुरेंद्र जम्वाल। बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में माफियाओं को संरक्षण मिलने व कांग्रेसी नेताओं द्वारा अवैध कटान, खनन माफिया व शराब माफियाओं का पोषण करने का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग ने गंभीर आरोप लगाया है। हिमाचल सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बिलासपुर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार सहित वर्तमान में भी कांग्रेसी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए विभिन्न माफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

वहीं, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार इन माफियाओं पर नकेल कसने के काम कर रही है मगर कांग्रेसी नेता इन्हें संरक्षण देने का काम कर रहे है जिस पर से पर्दा उठाने लगा है।

साथ ही राजिंद्र गर्ग ने जयराम सरकार के 4 सालों के सफल कार्यकाल के दम पर 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की लंबे समय से चली आ रही परम्परा को लेकर कांग्रेसी नेताओं के सपने व उम्मीदों के चकनाचूर होने की भी बात कही है। वहीं राजिंद्र गर्ग ने प्रदेश के राशन डिपुओं में अंगूठा लगाने वाली बायोमेट्रिक मशीन को आधार व ओटीपी से लिंक करने की बात कही जिसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और जल्द ही 20 प्रतिशत कार्य पूरा कर राशनकार्ड उपभोक्ताओं को बिना अंगूठा लगाए राशन मिलने की बात कही है।

इसके साथ ही 25 पैसे का सरचार्ज जो प्रत्येक बॉयोमेट्रिक मशीन में लगता था उसे भी सरकार ने हटा दिया है। जिससे प्रदेश के 19 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। वहीं, कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश के डिपुओं में आई स्कैनिंग यानी आंखों को स्कैन कर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसको लेकर निविदाएं मंगवाई गयी है और जून माह तक प्रदेश के डिपुओं में आई स्कैनिंग परिक्रिया शुरू कर दी जाएगी।