कांग्रेस के नहीं भ्रष्टाचार पर बोलने का हक : रणधीर

पूजा शांडिल्य। ऊना

भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि भाजपा सदैव भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। इसी का उदाहरण है कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में हुए सैनिटाइजर घोटाले के बाद प्रदेश की जयराम सरकार ने न केवल स्वास्थ्य निदेशक को पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया है, बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करा कर उन्हें गिरफ्तार भी करवाया गया है। रणधीर शर्मा ने शुक्रवार यहां एमसी पार्क में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हो हल्ला करना शोभा नहीं देता है।

http://eepurl.com/g0Ryzj

एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा जिस पार्टी का राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर चल रहे हों, उस पार्टी के नेताओं को भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ चढ़ कर नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल पर कोई आरोप नहीं थे। बावजूद इसके उन्होंने इस्तीफा देकर नैतिकता का उदाहरण पेश किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर रणधीर शर्मा ने कहा पार्टी में बड़े फैसले शीर्ष द्वारा लिए जाते हैं। संगठन जिसे चाहेगा, उसे इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।