कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया बहुत बड़ा छलः जयराम ठाकुर

कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया बहुत बड़ा छलः जयराम ठाकुर

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कंडवाल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में 18 से 60 महिलाओं को 15 सौ प्रतिमाह देने का वायदा किया था, जिसे पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना यह चुनावी वायदा पूरा न कर महिलाओं का एक प्रकार से अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं प्रदेश की कुल आबादी का आधा हिस्सा है। कांग्रेस ने महिलाओं के खाते में 15 सौ प्रतिमाह डालने का वायदा किया था जोकि पूरा नहीं किया।

यह खबर पढ़ेंः प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के उपरांत पहली बार अपने पैतृक खंड पहुंचे जगत सिंह नेगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 से 60 आयु वर्ष की महिलाओं की संख्या लगभग 22 लाख है जबकि कांग्रेस सरकार ने इन बजट सत्र में लगभग दो लाख 31 हजार महिलाओं को गारंटी के हिसाब से पैसे देंगे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने बताया कि नूरपुर के कंडवाल में प्रदेश महिला मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक का पहला दिन है।

जिसके शुभारंभ में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया है और इसका समापन सोमवार को होगा। जिसमें राज्यसभा की सांसद इंदु गोस्वामी भाग लेंगी। इस बैठक में संगठन को मजबूत व संगठित बनाने के लिए हम सभी एकत्रित हुए है और आने वाले 2024 के चुनावों में भाई नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विजयी बनाकर भाजपा का परचम लहराएगा। मौके पर नूरपुर भाजपा से विधायक रणबीर सिहं निक्का व उनके पार्टी के वफादार समर्थक मौजूद थे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।