भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपने जन जागरण अभियान के तहत किया विरोध प्रदर्शन

संजीव कुमार। गोहर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के आदेश अनुसार वीरवार काे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन ने फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से लेकर के चैल चौक बाजार होते गणेश चौक तक केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस ब्लॉकों के सभी पदाधिकारी सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी तथा सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ महंगाई के खिलाफ नारे लगाकर चैलचौक बाजार होते हुए प्रदर्शन किया।

यह भी देखें : हिमाचल के इस गांव में होगी गदर-2 की शूटिंग, आएंगे सन्नी देयोल!

ब्लॉक अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें यह चेताया भी कि इस महंगाई के ऊपर चाहे गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई हो या पेट्रोल डीजल में जो महंगाई आसमान छू रही है। अगर प्रदेश की सरकार ने इस पर लगाम नहीं लगाई, तो कांग्रेस पार्टी अपना प्रदर्शन इसी तरह सड़कों में उतर कर करती रहेगी। हाल ही में उपचुनावों में भाजपा सरकार को जिस तरह से चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है, उसका खामियाजा आने बाले चुनावों में भी भुगतना होगा।

लोकसभा के चुनावों में नाचन विधानसभा क्षेत्र की जनता ने नाचन के विधायक विनोद कुमार को जिस तरह उन्होंने लोगों के साथ लोगों की मांगों को लेकर अनदेखी की है, उस अनदेखी का परिणाम नाचन कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुंह तोड़ जवाब दिया है। इसी तरह नाचन विधानसभा क्षेत्र का जो भी विकास हुआ है, वह पूर्व में कांग्रेस सरकार में रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सरकार के समय हुआ है। यही कारण रहा कि हमारी कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी रानी प्रतिभा सिंह को मंडी लोकसभा से जीत मिली है।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान किशोरी वालिया सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल गुड्डू, केसरी लाल, पंकज चौधरी, नरेश कुमार, दामोदर चौहान, शिवानी चौहान, काहन सिंह ठाकुर, सिधु राम भारद्वाज महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा चंदेल, पंचायत के प्रधान फता राम चौहान, बसंत सिंह, विनोद कुमार, कर्म सिंह, रुप लाल डोगरा, चमन उपमन्यु व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।