जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने किया जनजागरण अभियान का आगाज़

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू 132वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर विधानसभा शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र बोह पंचायत के लाम गांव से जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने लाम की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के शुभ अबसर पर कांग्रेस की विचारधारा को घर घर तक ओर भाजपा की तानाशाही सरकार ओर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है।और जनता को कांग्रेस की जनता हितेषी नीतियों से अबगत करवाया। पठानिया ने कहा कि पिछले चार सालों से धार कंडी क्षेत्र में लोगो को सिर्फ विकास के नाम पर ठगा जा रहा है।जो काम एक साल में पूरे होने थे बो आज तक पूरे नही किये गए है और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी लोगो को झूठ बोल कर गुमराह किया जा रहा है। मोरच्छ सड़क के नाम लोगों को झूठ बोल कर ठगा जा रहा है चार सालों में इस सड़क का काम पूरा नही किया गया तो बोह, रुलेहड़ की जनता को क्या विकास दिखाया जा रहा है।

पठानिया ने स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश

वहीं, पठानिया ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पूरे देश में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 15 साल की उम्र में जवाहरलाल नेहरू इंग्लैंड पढ़ने चले गए। वहां हैरो कॉलेज में दो साल रहने के बाद, कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की और सन् 1912 में वे इंग्लैंड से लौटे। सन् 1916 में वे पहली बार महात्मा गांधी से मिले। 1919 में वे इलाहाबाद होम रूल के सचिव बने।

सन् 1920 में बाबा रामचंद्र के नेतृत्व में चल रहे अवध किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदारी की। सन् 1923 में जवाहरलाल लाल नेहरू इलाहाबाद म्युनिसिपल बोर्ड के अध्यक्ष बने। सन् 1923 में ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बने। सन् 1926 में यूरोप से लौटने के बाद उनके सार्वजनिक जीवन की नई शुरुआत हुई।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, उप प्रधान पप्पू राम,अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति,अजय बबली प्रधान सिहुवा,रजिंदर शर्मा उप प्रधान दरिणी,सुरेश कुमार सोशल मीडिया सह प्रभारी, शशी पाल शर्मा,अनुराग शर्मा,विवेक राणा ,विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी ,जय कर्ण, विनोद कुमार,अनिल कुमार,आदि गणमान्य मोजूद थे।