फोरलेन प्रभावितों के हक के लिए नूरपुर में कांग्रेस हुई एकजुट

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल प्रदेश फोरलेन लोक बॉडी नूरपुर के सदस्यों द्वारा नूरपुर फोरलेन लोक बॉडी के अध्यक्ष राजेश पठानिया के नेतृत्व में आज कंडवाल से 32 मील तक फोरलेन प्रभावित लोगों को फोरलेन अधिग्रहण भूमि का कम मुआवजा देने के विरोध में उप मंडल अधिकारी नूरपुर के कार्यालय के बाहर करीब 2 घंटे सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया। उसके बाद नुरपुर एसडीएम अनिल भारद्वाज को एक ज्ञापन सरकार के नाम पर दिया तथा इस धरने में कांग्रेस भी पूरी तरह एकजुट होकर प्रवाभितों हक में साथ कदम से कदम मिलाकर दिखाई दी।

कांगडा जिला काग्रेस के अध्यक्ष अजय महाजन व पूर्व मन्त्री व वरिष्ठ काग्रेसी नेता चौधरी चन्द्र कुमार व वरिष्ठ मन्त्री केवल सिंह पठानिया करण माल्टू महिला मंडल कांग्रेस की अध्यक्षा रोजी जमबाल सभी ने एक जुट होकर कांग्रेस का जनाधार भी दिखाया। खास बात यह है कि इस धरने में नूरपुर में कांग्रेस ने इन प्रवाभितों के धरने मे लोगों के हजूम को दिखाने हेतु नुरपुर जवाली इंदौरा फतेहपुर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी न्योता दिया था अपने इन कार्यकर्ताओं के साथ आज कांग्रेस ने इस धरने में शामिल होकर वन मन्त्री राकेश पठानिया के खिलाफ मुर्दा बात के नारो के साथ भाजपा की गली सडी सरकार को हरिद्वार भेजने का संदेश नारो के माध्यम से दिया।

इस मौके पर शाहपुर के कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया, इंदौरा के कांग्रेसी नेता कमल किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्र