मुश्किल की घड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे जनता की सेवा : पठानिया

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शाहपुर

प्रदेश कांग्रेस महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन सयोंजक केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन सह संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन कंट्रोल रूम प्रभारी विनय ठाकुर, विवेक राणा और ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के सदस्यों के साथ बैठक  विधानसभा शाहपुर  क्षेत्र के हर बूथ का गांधी हेल्पलाइन के जरिये किये कार्यों का जायजा लिया।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर हल्के में गांधी हेल्पलाइन के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुशिकल घड़ी में आगे आ रहे है सेवा में लगे है। पठानिया ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अपील की है कि जल्द से जल्द 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाना शुरू करें। जहां प्रदेश में भाजपा सरकार है वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी भाजपा के हैं इसके बावजूद वैक्सीन की कमी होना शर्मनाक है। उन्होंने जल्द कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की अपील की। कांग्रेस नेता ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई।  स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कहा कि सरकार ऑक्सीजन , दवाइयों व अन्य उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करे।

पठानिया ने मांग की है कि प्रदेश सरकार 15बे वित्त आयोग के बजट से प्रदेश के पंचायत प्रीतिनिधियों को अपनी अपनी पंचायत की जनता के लिए कोरोना  वायरस की बीमारी से निपटने के लिए मास्क ,सेनेटाइजर, ऑक्सिमिटर पंप और इलाके को सेनेटाइज करने के लिए कुछ  बजट खर्च करने की जल्द से जल्द अनुमति दी जाए। जिससे पंचायतों में देरी न हो। पंचायती नुमाइंदे  जल्द से जल्द किसी देरी न होने से जनता को इस संकट की घड़ी में सुविधा पहुंचा सके।