काजा में मनाया गया संविधान दिवस

उज्जवल हिमाचल। काजा

काजा में शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना भी हर कार्यालय में पढ़ी गई। इस मौके पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। 26 नवंबर 1949 को डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दुनिया के सबसे बड़े संविधान के मसौदे को सौंपा था। संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। बताया कि सभी वर्गों को ध्यान में रखकर संविधान बनाया गया था। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सभी विभागों के विभागाध्यक्ष इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहे।