अर्नी विवि में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

विनय महाजन। नूरपुर

अर्नी विश्वविद्यालय में शुक्रवाकर को संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें सबसे पहले अर्नी विश्वविद्यालय के सीईओ (स्पोंसरिंग बॉडी) चेतन विकास ने संविधान, मानव अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में चर्चा की। रजिस्ट्रार डॉ. साहब सिंह ने मौलिक कर्तव्यों के ऊपर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमें अपने कार्य के प्रति निष्ठावान होना चाहिए। अर्नी विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी अपना सहयोग दिया।

यह भी देखें : चंबा में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन, एयर फोर्स के जवानों ने भी लिया भाग

विवि के छात्र एवं छात्राओं ने भी सविधान और देश के प्रति अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर करके एकजुट होकर अपने कर्तव्यों को निभाने का प्रण लिया, जो सविंधान के प्रति हमारे कर्तव्यों में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चांसलर विवेक सिंह, वाईस चांसलर प्राे. (डॉ.) कल्याण कुमार साहू, डॉ. जैमन प्रीत कौर (डीन, एकेडिमिक). डॉ. सारिका शर्मा (डीन, रिसर्च) और विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सभी को संविधान दिवस की बधाई दी।