प्रतिभा सिंह को लेकर बीजेपी MLA जवाहर ठाकुर का विवादास्पद बयान

उमेश भारद्वाज। मंडी

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा-कांग्रेस दोनों की दलों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने से नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने शिवाबदार में काग्रेंस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को लेकर विवादास्पद बयान दिया है, भाजपा विधायक के इस बयान पर प्रतिभा सिहं के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी सवाल उठाया है। एक जनसभा में जवाहर सिंह ने यह गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है।

पति की मृत्यु होने पर एक साल तक मातम मनाती है पत्नी…

दरअसल, मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहते हैं कि… हमारी माताएं बहनें, जिनका पति इस श्रृष्टि में नहीं रहते हैं, वो कम से कम एक साल तक मातम मनाते हैं। अब हमें पता नहीं है कि राजदरबार के लोग है कैसें हैं, वो तो रामपुर बुशहर की रानी है और हमारी दो बार की सांसद रही हैं। ऐसे क्या आफत आ गई है कि उनको। सारे नियम छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए उतरी हैं….

विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार…

विक्रमादित्य सिंह ने जवाहर ठाकुर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह हैं भाजपा के विधायक जवाहर ठाकुर, जिनके संस्कार और मानसिकता नारी विरोध से ग्रस्त हैं। मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में इस तरह की शब्दावली का प्रयोग और मुख्यमंत्री जी का मौन रहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। विक्रमादित्य सिंह ने आगे लिखा कि जो दर्द हमारे परिवार को हैं, वह हम ही जानते हैं, पर महिलाओं और बेरोज़गार युवाओं का दर्द भी कुछ कम नहीं हैं, जिन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ रहीं हैं, जिनके लिए प्रतिभा सिंह मैदान में उतरी हैं।