कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सेनिटाइजेशन अभियान में जुटे भाजपाई’

एमसी शर्मा। नादौन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच भाजपाईयों ने गांवों-कस्बों तक पंहुचकर सेनिटाइजेशन अभियान को शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के पदाधिकारी अलग-अलग पंचायतों में जाकर इस कार्य को युद्धस्तर पर अंजाम देने जुट गये हैं। भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी निशांत शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पूरे नादौन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के सतत मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है।

इसमें गांवों-कस्बों तक भाजयुमो के कार्यकर्ता जहां सेनिटाइजेशन के कार्य को मुकम्मल करेंगे, वहीं पर कोविड-19 के संक्रमण का शिकार हुये लोगों को आ रही व्यवहारिक दिक्कतों की जानकारी लेकर उन्हें भी हल करवायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में पीड़ित परिवार को इस संकटकाल में असहाय नहीं छोड़ेंगे, बल्कि उनकी हर संभव हर मुमकिन सहायता करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि गलोड़ क्षेत्र में सेनिटाइजेशन का कार्य शुभम ठाकुर और विपन कुमार द्वारा किया जा रहा है। जबकि ग्रांम पंचायत बलडुहक में जिला परिषद सदस्य आशीष डोगरा ने सैनिटाईज सामग्री पंचायत प्रधान निम्मो देवी एवं उप प्रधान सरवन सिंह को व्यापार मंडल नादौन के संयोजक राजेश रिंकु की उपस्थिति में वितरित की है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित घरों, सार्वजनिक स्थलों तथा वलडुहक कस्बे की मार्किट को भी सैनीटाईज किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत रैल, पुतडियाल, रंगस, नौंहगी में भी जिला परिषद के मेंबर आशीष डोगरा और बीडीसी के वाईस चेयरमैन वरिंदर पठानिया ने सैनिटाईज सामग्री बीडीसी सदस्य एवं पंचायत उपप्रधान की उपस्थिति में वितरित कर दी है। इसका उपयोग कस्बे और गांवों को सेनेटाइज करने में किया जायेगा।