ससुराल में छुट्टी काटने पहुंचा फौजी निकला कोरोना पॉजिटिव

सुरेंद्र मिंहास। फतेहपुर

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत लरहूं के एक गांव में ससुराल में छुट्टी काटने पहुंचा करीब 40 वर्षीय फौजी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जोकि लेह से छुट्टी लेकर ससुराल आया था। जिसके चलते अब फौजी के परिवार वालों के भी सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। जानकारी देते कोविड 19 जांच टीम के इंचार्ज डॉक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि फतेहपुर व रे में सैंपल लिए गए थे।

जिनमें पंचायत लरहूं के एक गांव का फौजी जोकि होम क्वारंटीन पर था पॉजिटिव पाया गया है, तो वहीं निचले क्षेत्र रे में लिए गए सैंपलों में एक करीब 32 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया जोकि किसी गैस एजैंसी में कार्य करता था और वहां के ही रे निवासी एक पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी के संपर्क में आया था। बताया अब गुरुवार को पॉजिटिव आए दोनों के संपर्क में आए लोगों व बाहरी राज्यों के रैड जोन से आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।