सिविल अस्पताल में काेराेना योद्धाओं काे किया सम्मानित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कोरोना योद्धा इस आपदा की घड़ी में अपनी जिम्मेदारी को निःस्वार्थ भाव से बखूभी भी निभा रहे हैं। इनकी सेवाओं के लिए हमें इनकी सेवाओं को नहीं भूलना चाहिए। इसी कड़ी में हिमाचल पंजाब शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता रंजीत सिंह धीमान ने टीम के साथ कांगड़ा के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों, नर्स, स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में बेहतरीन कार्य करने के लिए हार पहनाकर सम्मानित किया। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी शिव सेना द्वारा कांगड़ा के मीडिया कर्मियों, पुलिस कर्मचारियों, सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया था।

इस दौरान सिविल अस्पताल के सभी कार्यरत कर्मियों ने उनका धन्यवाद किया। शिव सेना की मीडिया प्रभारी ने कहा कि निश्चित तौर पर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट के चलते कोरोना
योद्धाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज की सेवा और सुरक्षा की है, जिसके लिए यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

इस मौके पर शिवसेना पंजाब हिमाचल के प्रदेश प्रवक्ता रंजीत धीमान, सुनीता नाग प्रदेश चेयरमैन, दीपमाला प्रदेश मीडिया प्रभारी, वरुण धीमान जिला अध्यक्ष, कुसुम धीमान देहरा महिला मोर्चा सचिव, राहुल धीमान उपाध्यक्ष देहरा, देहरा ब्लॉक के अध्यक्ष आशीष व जिला कांगड़ा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संतोष कुमारी उपस्थित रही।

कोरोना संकट में बेहतर सेवाएं देने के लिए उनके जज्बे को भी सलाम किया। शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता रंजीत धीमान कहा कि मीडिया व पुलिस ने इस आपदा की घड़ी में निःस्वार्थ भाव से दिन-रात ड्यूटी देकर बेहतर काम किया है। उनकी इस हिम्मत रूपी कार्य को देखते हुए शिव सेना पंजाब हिमाचल ने उनको फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।