नप के पार्षद व कर्मियाें को किया सम्मानित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

सनातन धर्म सभा कांगड़ा ने नगर परिषद के पार्षद व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी जतिन लाल कांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने नप पार्षदों व कर्मचारियों को सम्मानित पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले भी सनातन धर्म सभा द्वारा कांगड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिस कर्मचारियों को भी सम्मानित कर चुकी है।

सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नप का कार्य सराहनीय है। संकट की इस घड़ी में सनातन धर्म सभा कोरॉना वॉरियर्स को सलाम करती है। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी कांगड़ा जतिन लाल, नप कार्यकारी अधिकारी चमन लाल, नप की अध्यक्ष कोमल शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम नारायण, नप के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद पुष्पा चौधरी, सुमन वर्मा, अनुराधा, नीतू चौधरी, सनातन धर्म सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन, कुलदीप चौहान, सुनील गुप्ता, संजय कोच, मुकेश मेहरा व गणमान्य उपस्थित रहे।