चंगर संघर्ष मोर्चा नगरोटा बगवां करवाएगा क्रिकेट प्रतियोगिता

28 फरवरी से सुन्नी पंचायत के बंड मैदान में होगा आयोजन

उज्जवल हिमाचल नगरोटा बगवां

चंगर संघर्ष मोर्चा नगरोटा बगवां 28 फरवरी से सुन्नी पंचायत के बंड मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं का खेल कूद के प्रति रुझान बढ़ाना एवम नशे से दूर रखना है। चंगर संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमा कांत डोगरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11000/ रुपये एवम दितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100/ रुपये इनाम के तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाडिय़ों को कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने चंगर संघर्ष मोर्चा आने वाले समय में इस प्रकार की कई खेल प्रतियोगितायो का आयोजन करता रहेगा।

खेल कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को चंगर संघर्ष मोर्चा के साथ जोड़ा जाएगा। डोगरा ने बताया कि आगामी समय में युवाओं को साथ लेकर प्रशासन व सरकार के समक्ष नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र में खेल कूद के लिए मैदान एवम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने बारे मांग रखी जाएगी।