DAV पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां का दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा सूरियां

आज सीबीएसई का 10वीं का परिणाम घोषित हुआ जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां के छात्रों ने बाजी मारी सभी बच्चे अच्छे नंबरों से पास हुए। प्रथम स्थान पर अनिलव 95 प्रतिशत अंग्रेजी में 96, हिंदी में 95 गणित में 93, साइंस में 95, सोशल साइंस में 97, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 93।

द्वितीय स्थान पर वरुण वलोरिया 92 प्रतिशत अंग्रेजी में 90, हिंदी में 91, गणित में 89, साइंस में 92, सोशल साइंस में 93, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 95।

तृतीय स्थान पर ऋषिका 91.3 प्रतिशत अंग्रेजी में 91, हिंदी में 90, गणित में 87, साइंस में 95, सोशल साइंस में 95, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 90। चौथे स्थान पर अधव शर्मा 91 प्रतिशत अंग्रेजी में 94, हिंदी में 87 गणित में 85, साइंस में 92, सोशल साइंस में 95, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 93।

पांचवे स्थान पर सृष्टि नंदा 90.1 प्रतिशत अंग्रेजी में 92, हिंदी में 91, गणित में 87, साइंस में 95, सोशल साइंस में 90, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 86, अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके इलावा 20 विद्यार्थियों के 80 प्रतिशत से ऊपर नम्बर आए। अन्य विद्यार्थीयों की अभूतपूर्व सफलता को देखकर स्कूल के चेयरमैन, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, मैनेजर और प्रधानाचार्य एकता अत्री ने बच्चों को, माता-पिता को एवं शिक्षकों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का है। स्कूल के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में तो आगे बढ़कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं, साथ ही खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।