डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने मनाया धूमधाम से रेड क्रॉस डे

उज्ज्वल हिमाचल। नादौन

डीएवी स्कूल भड़ोली के छात्रों के लिए रेड क्राॅस डे पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा की अध्यक्षता में किया गया। अपने संबोधन में राणा ने बताया कि यह दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। उन्होंने अपना सारा जीवन मानवता के लिए समर्पित कर दिया। रेड क्रॉस दिवस अनेकता में एकता का प्रतीक है। रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य मूल रूप से किसी भी समय और परिस्थितियों में सभी प्रकार की मानवीय गतिविधियों को निशुल्क प्रेरित करना है।

इस विशेष अवसर पर कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग तथा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों ने पोस्टर भी बनाए जिनके जरिए उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को  समाज सेवा में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से पहला स्थान नेहरू सदन की छात्रा रोहिणी  ने और दूसरा स्थान गांधी सदन की छात्रा वैष्णवी ने और तीसरा स्थान पटेल सदन की छात्रा सायरा ने अर्जित किया। जूनियर वर्ग से प्रथम  स्थान पर नेहरू सदन के छात्र प्रज्ञ दत्त, द्वितीय स्थान सुभाष सदन की छात्रा नंदिनी और तृतीय स्थान सुभाष सदन की छात्रा सान्वी ने प्राप्त किया।

वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा छठी से पहला स्थान नेहरू सदन से नवीन राणा ने दूसरा स्थान गांधी सदन से सर्वांश राजपूत और  तृतीय स्थान सुभाष सदन के छात्र अथर्व ने प्राप्त किया। कक्षा सातवीं से सुभाष सदन से सुजैन ने पहला, दूसरा स्थान पटेल सदन से अर्शिका सूद ने और तीसरा स्थान नेहरू सदन से अनिका ने अर्जित किया। कक्षा आठवीं से पहले स्थान गांधी सदन की हरसिमरन ने, दूसरा स्थान पटेल सदन की यश्मिता ठाकुर और तीसरा स्थान पटेल सदन की सायरा ने प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्य ने विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को  प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...