लखीमपुर में किसानों की बर्बर हत्या पर शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, राठौर ने उठाई उचित कार्यवाही की मांग

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

यूपी के लखीमपुर में किसानों को कुचलने के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर की कार्यवाही की मांग, राठौर बोले मोदी सरकार देश मे फैला रही अराजकता, किसान आंदोलन के विरोध में रचे जा रहे षड्यंत्र उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों कुचलने के बाद कांग्रेस पूरे देश मे सड़को पर है। घटना स्थल पर जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी में हाउस अरेस्ट कर दिया इन सभी मसलों के विरोध में आज शिमला में कांग्रेस ने अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। एक साल से मांगो को लेकर आंदोलनरत किसानों के आंदोलन को कुचलने के हथकंडे अपनाए जा रहे है। यूपी में मंत्री के बेटे पर कार्यवाही के बावजूद कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट किया गया है। बीजेपी की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश मे अराजकता फैलाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी हिटलरशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर है और अगर सरकार का रवैया बदलता नही है तब तक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदार बीजेपी की सरकार की होगी।