उपायुक्त ने नादौन अस्पताल का किया दौरा

एमसी शर्मा। नादौन

कोविड की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए उपायुक्त हमीरपुर देव श्वेता बनिक ने नादौन अस्पताल का दौरा करके यहां की समस्याओं की जानकारी ली। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सबसे पहले यहां चलाई जा रही वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी ली, इसके अलावा उन्होंने इस बारे भी जानकारी ली कि यदि भविष्य में यहां कोविड-19 लिए किसी अस्थाई अस्पताल की आवश्यकता पड़ी तो वह कहां पर बनाया जा सकता है।

इस बारे आगे क्या संभावनाएं हो सकती हैं। उन्होंने नए हस्पताल भवन परिसर का भी जायजा लिया। देव श्वेता बनिक ने यहां अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने बारे में भी चर्चा की और इसे स्थापित करने के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। बीएमओ डॉ अशोक कौशल ने बताया कि व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपायुक्त महोदय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी विशेष तौर पर नादौन अस्पताल आए थे।