हिमाचल में विकास पूर्व सीएम राजा वीरभद्र सिंह की देन : काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने 10 ग्राम पंचायतों में पेयजल समस्या से निपटारे के लिए 10 सबमर्सिबल पंप और 500 लोगों को मास्क और सैनेटाइजर वितरित किए। कहां जाने कहां हिमाचल में विकास राजा वीरभद्र सिंह की देन है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे दो राजकीय डिग्री कॉलेज, एक आईटीआई और चंगर, पालम क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए 47 करोड़ रुपए, सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की राशि मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश वालिया, अब्दुल्लापुर की प्रधान सपना कुमारी, संदीप मनकोटिया, संजय, सतीश कुमार, संतोष व नरेश शकुंतला सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।