धेनुम आश्रय सदनम ट्रस्ट ने TMC में पूरे किए 515 सांयकालीन लंगर

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

भूखे को भोजन करवाना एक यज्ञ के समान है, इस महान कार्य से तो पुण्य के भागीदार बनते हैं ही, साथ ही आत्मिक शांति भी मिलती है, इसी सोच के साथ दिन-रात जुटी है कांगड़ा की स्वयं सेवी संस्था धेनुम आश्रय सद्नम ट्रस्ट। संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण धीमान के नेतृत्व में यह संस्था टांडा अस्पताल में उपचार के लिए हर रोज पहुंचने वाले सैकड़ो रोगियों व उनके तीमारदारों को भोजन निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। इस संस्था की नींव वर्ष 2019 में कांगड़ा के स्थानीय निवासी अजय सहगल द्वारा रखी गई थी।

जिन्होंने बाल कृष्ण धीमान को नेतृत्व सौंपते हुए 26 जून 2019 को पहला सांय कालीन भोजन टांडा अस्पताल में मंगलवार को परोसा गया, तब से लेकर आज तक 515 लंगर वितरित किए जा चुके हैं। संस्था प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को सांय टांडा अस्पताल में 650 से अधिक तीमारदारों को भोजन वितरित करती है। संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण धीमान के नेतृत्व में लगभग 100 के करीब कर्मठ कार्यकर्ताओं की टीम के सहयोग से यह लंगर सेवा लगातार जारी है। लंगर बनवाने का जिम्मा ट्रस्ट के सदस्य मनीष वर्मा संभाले हुए हैं।

संस्था ने समाज के हर वर्ग को इसके साथ जोड़ने का प्रयास किया है। लोग अपने प्रिय के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, घर के बुजुर्गों की पुण्यतिथि के दिन में आर्थिक सहयोग के साथ-साथ सेवा कार्य कर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं। वहीं वैश्विक महामारी कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था तब भी संस्था ने आइसोलेशन सेंटर में 45 दिन तक सुबह शाम दोपहर का भोजन वितरित किया था। शाम के समय बालकृष्ण धीमान, अजय सहगल, नवीन धीमान, मनीष वर्मा, लेख राज, स्वर्ण कुमार, अशोक धीमान, चमन लाल, डाक्टर हरजिंदर, रविंद्र ठाकुर, अनिल रिंकू अपनी सेवाएं भोजन वितरण में देते हैं।

यह भी पढ़ेंः अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने के लिए चौथे दिन पहुंचे 481 अभ्यर्थी

धेनुम आश्रय सदनम ट्रस्ट की एक बोलेरो एम्बुलेंस सेवा भी पिछले चार साल से टांडा मेडिकल असपताल में चल रही है। बेहद जरूरत मंद लोगो को ये निशुल्क सेवा प्रदान करती है। एंबुलेंस सेवा का जिम्मा ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी नवीन धीमान संभाले हुए हैं। धेनूम आश्रय सदनम ट्रस्ट द्वारा मेडिकल कालेज टांडा को निशुल्क वहील चेयर व् स्ट्रेचर भी दान स्वरूप भेंट किए गए हैं ताकि यहां इलाज के लिए आने वाले रोगियों को सुविधा प्राप्त हो सके। ट्रस्ट द्वारा समय समय पर मेडिकल कालेज टांडा के के चिकित्सकों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन भी करवाया जाता है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें