14 से चल सकती हैं प्रदेश में बसें, कैबिनेट में होगी चर्चा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कोरोना कफ्र्यू के बाद प्रदेश में बसें चलाने की तैयारी हो रही है। 11 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को स्टेशन पर पहुंचने, बसों की मरम्मत और दिन में एक बार बसों को स्टार्ट करने के लिए कहा गया है। करीब दो महीने से परिवहन निगम की बसें खड़ी हैं। इससे निगम को 120 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में परिवहन निगम के पास 3100 बसें हैं। इतनी ही निजी बस ऑपरेटरों के पास हैं। निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफ करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि सरकार ने इनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। निगम प्रबंधन की माने तो बसें खड़ी रहने से करीब डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान अब तक निगम को हो चुका है। निगम का कोष खाली हो गया है।