बिना मास्क घूम रहे लोगों को मुफ्त में मास्क व सैनिटाइजर किए वितरित

भूषण शर्मा। नूरपुर

 

भाजपा महिला मोर्चा नूरपुर द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को कोरोना के बारे जागरूक किया गया तथा बिना मास्क घूम रहे लोगों को मुफ्त में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा नूरपुर की अध्यक्ष दीक्षा पठानिया की अध्यक्षता में महिला मोर्चा ने नूरपुर सिविल अस्पताल, एसडीएम कार्यालय सहित मिनी सचिवालय में दो हज़ार मास्क व एक हज़ार सैनिटाइजर मुफ्त वितरित किया।इस मौके पर वन युवा व खेल मंत्री की पत्नी वंदना पठानिया बिशेष तौर पर मौजूद रही।

 

वंदना पठानिया ने कहा कि दिनोंदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद भी लोग मुंह पर मास्क नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोरोना से बचना है तो मुंह पर मास्क लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘दो गज की दूरी, है बहुत जरूरी’।

वंदना पठानिया ने कहा कि जनता स्वयं भी जागरूक हो तथा दूसरों को भी जागरूक करे। इस मौके पर अंजली शर्मा, बबली देवी,पूनम देवी,सेध्य पठानिया, इत्यादि मौजूद रहे।