जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल ने अपने नए सिपहसलारों की सूची की जारी

उज्जवल हिमाचल। चंबा

जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल ने अपने नए सिपहसलारों की सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने जिन्हें मंडलाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है वे पूरी ईमानदारी, लग्न व मेहनत के साथ पार्टी हित में कार्य करेंगे। भाजपा सूची में अनुसार मंडल अध्यक्ष चंबा का जिम्मा महाराज सिंह बडयाल, भरमौर का विनोद कुमार, भटियात का दिव्य चक्षू, चुराह से तिलकराज ठाकुर, पांगी से प्रकाश ठाकुर व डल्हौजी का जिम्मा विजय कुमार को सौंपा गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल ने बताया कि जिला चंबा के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ चर्चा करके भाजपा हाईकमान की मंजूरी के बाद जारी की गई है।

यह भी पढ़ें : शिमला के दुधली में लैंडस्लाइड, तीन गाडियां दबी

गौरतलब है कि जिला चंबा के नये संगठन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें जमी हुई थी क्योंकि पार्टी ने जिला भाजपा अध्यक्ष पद का जिम्मा धीरज नारियल को सोपा इस वजह से कुछ भाजपा नेता मायूस हो गए थे। यही नहीं जिला के कुछ भाजपा मंडलों में मंडलाध्यक्षों के नाम को लेकर टकराव की स्थिति बन गई थी जिस कारण डल्हौजी छोड़ अन्य किसी भी मंडल में सर्वसम्मति से मंडलाध्यक्ष चुना नहीं गया था। यह मामला भाजपा हाईकमान पर छोड़ दिया गया था जिसके चलते शनिवार को प्रदेश पार्टी हाईकमान ने भाजपा के इस कदम ने भले जिला चंबा में पार्टी के बीच सुलग रही गुटबाजी की चिंगारी को बुझाने की दिशा में प्रभावित कदम उठाया है लेकिन अभी भी मंडलों के कार्यकारिणी के विस्तार का काम शेष है।

संवददाता: शैलेश शर्मा