कोरोना से बचने हेतु करें नित्य योगाभ्यास : सकलानी

लक्की शर्मा। लड़भडोल

योग आज से नहीं अपितु हजारों वर्षों से ही चला आ रहा है। प्राचीन समय मे बड़े-बड़े गुरु महागुरू भी योगी साधना के द्वारा हजारों वर्ष जीवन जीते थे। आजकल के समय में जिस तरह से हमारी जीवनशैली हो गई है। ऐसे में जरूरी हो गया है की हम योग को अपनाएं। मंडी जिला की तहसील लडभड़ोल के गांव मंगडोल के ग्राम पंचायत खद्दर के निवासी धर्म सिंह सकलानी साईबर योग मे अपनी एक पहचान कायम की है।

धर्म सिंह लगभग 18 वर्ष पूर्व स्वयं योग से जुड़े हैं और कई वर्षों से दिल्ली में रहते हैं। इन्होंने योग को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इन्होने भारत वर्ष के कई स्थानों में जाकर योग सिखाया है। इनका मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय का बहुत अभाव है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इन्होंने ऐसे कुछ सरल अभ्यास बताने शुरू किए। जिन्हें कोई भी अपनी व्यस्त दिनचर्या में आसानी से शामिल कर सकता है।

इनके द्वारा बताए गए योग अभ्यासों का अनुसरण करते हुए हजारों की संख्या में लोगों ने कई तरह के रोगों से छुटकारा पाया है। अनगिनत लोगों ने तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए सायबर योग के अभ्यासों को अपनाया है। आजकल साइबर योग गुरु धर्म सिंह इन दिनों अपने गांव में है और यहां सोशल डिस्टेंसिग के नियमों को पालन करते हुए योग के विस्तार कार्यक्रम को इन्होंने जारी रखा है।

इंटरनेट के माध्यम से कई चैनलों पर प्रातःकाल ये लाइव प्रसारित होते हैं और साथ ही सोशल मीडिया के फेसबुक जैसे मंचो पर भी आप इन्हें लाइव प्राणायाम करते हुए देख सकते हैं। धर्म सिंह ने बताया
कि कोरोना किसी को भी हो सकता है। इससे बचने हेतु योग को अपनाएं। योग अच्छा तरीका है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ा सकता है।

http://eepurl.com/g0Ryzj

एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जब कोरोना महामारी ने सब ओर आतंक मचाया है। ऐसे समय में हमें नाड़ी शुद्धि प्राणायाम, भस्त्रिका, प्राणायाम कपालभाति, उद्र विकास शक्ति बडीप ब्रीथिंग, अग्निसार व भ्रमरी जैसे प्राणायाम अपनाने चाहिएं, जो निश्चित ही हमारे मद्दगार सिद्ध होंगे और हमे कोरोना जैसी महामारी के आगे झुकना
नही पड़ेगा।