नेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑन रूरल डिवेलपमेंट में दिखेगी नूरपुर की पन्दरेहड़ पंचायत पर बनी डाक्यूमेंट्री फ़िल्म

विनय महाजन। नूरपुर

नूरपुर विकास खण्ड की मॉडल पंचायत पन्दरेहड़ पर बनी एकलव्य सेन की डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। यह फ़िल्म नेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑन रूरल डिवेलपमेंट 2021 में दिखाई जाएगी। जानकारी देते हुए शार्ट फिल्मों के निर्देशक एकलव्य सेन ने बताया कि पन्दरेहड़ पँचायत पर पूर्व प्रधान सिकन्दर राणा द्वारा करवाये गए अभूतपूर्व विकास को पिछले वर्ष एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाई गई थी जो पूरे हिमाचल में सराही गयी थी।

अब इस फ़िल्म को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया जाना क्षेत्र व पँचायत के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए पूर्व प्रधान सिकन्दर राणा द्वारा करवाये गए विकास कार्य श्रेय का पात्र है। वहीं पँचायत के उपप्रधान सिकन्दर राणा ने बताया कि उनकी पँचायत पर बनी डाक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्थानीय विधायक राकेश पठानिया, पंचायत वासी, नूरपुर ब्लाक तथा सभी समाजसेवी संगठनों के प्रयासों का नतीजा है।