जोगिंद्रनगर स्थित एशिया के पहले पावर हाउस पर बना वृत्तचित्र रिलीज

Documentary released on Asia's first power house located in Jogindernagar

उज्जवल हिमाचल। जोगिंद्रनगर

हाइडल प्रोजेक्ट पीएसपीआई पटियाला के अभियन्ता परमजीत सिंह को जोगिंद्रनगर के ऐतिहासिक शानन पॉवर प्रोजेक्ट पर लिखी पुस्तक शानन पॉवर प्रोजेक्ट लेगेसी ऑफ कर्नल बी.सी. बैटी को पुस्तक के लेखक अभियंता गुर गौरव सिंह ने भेंट किया। पुस्तक के लेखक एवं पंजाब बिजली बोर्ड के सहायक अभियन्ता गुर गौरव सिंह ने जोगिंदर नगर के शानन पावर हाऊस से आए एक्सईएन तहसीलदार और तमाम लोगों को अपनी शानन पॉवर प्रोजेक्ट लेगेसी ऑफ कर्नल बी.सी. बैटी पर लिखी इस पुस्तक को भेंट किया।

इसी बीच हाइडल प्रोजेक्ट पीएसपीआई पटियाला के अभियन्ता परमजीत सिंह ने गुर गौरव सिंह समस्त आए हुए लोगों को समोबोधित करते हुए कहा कि गुर गौरव सिंह ने कर्नल बी.सी. बैटी पर लिखी इस पुस्तक को जरूर पढूंगा तथा उन्होंने सभी से अपील भी की है। इस पुस्तक से सभी को शानन पॉवर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मिल सकती है। इसी बीच शानन के अभियनता अजीत सिंह ने गुर गौरव सिंह के बारे में लोगों को तमाम जानकारी दी कि गुर गौरव सिंह वर्तमान में पंजाब राज्य के पठानकोट में कार्यरत हैं तथा लगभग दो वर्ष तक उन्होंने शानन पॉवर प्रोजेक्ट में भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

इस दौरान अभियन्ता गुर गौरव सिंह के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। इस मौके पर लेखक अभियन्ता गुर गौरव सिंह के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि प्रदेश ही नहीं देश के इस ऐतिहासिक पॉवर प्रोजेक्ट के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को पुस्तक के रूप में समाहित कर एक बेहतरीन कार्य किया है। उन्होने कहा कि शानन पॉवर हाउस देश का एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट है जिसका अपना एक इतिहास है।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

उन्होने कहा कि लोगों को इस पॉवर प्रोजेक्ट से जुड़ी तमाम जानकारी अब इस पुस्तक के रूप में आसानी से उपलब्ध रहेगी। प्रोजेक्ट को लेकर 99 साल की लीज 2024 में समाप्त होने जा रही है। यह मामला सर्वाेच्च न्यायालय में भी विचाराधीन है। इससे पहले 1981 में भी प्रोजेक्ट के हस्तांतरण के प्रयास शुरू किए गए थे। विधायक प्रकाश राणा के अनुसार शानन प्रोजेक्ट को हिमाचल के अधीन लाने के लिए वह विधानसभा में मामला उठाएंगे।

पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर भी इस मामले को प्राथमिकता से सरकार के समक्ष रख चुके हैं। अब मौजूदा कांग्रेस सरकार से प्रोजेक्ट को हिमाचल के अधीन लाने की उम्मीद है। वृत्तचित्र को रिलीज किया गया। शुक्रवार को सहायक अभियंता गौरव शर्मा ने एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा से मुलाकात कर इस वृत्तचित्र और प्रोजेक्ट के अहम पहलुओं पर जानकारी दी।

संवाददाताः जतिन लटावा 

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।