बाजारों ही नहीं दुर्गम धारों पर भी पहुंचे डोगरा

पांच धारों के 150 घरों को एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष ने किया सैनिटाईज

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर

कोविड-19, कोरोना महामारी के इस मुश्किल वक्त में जनता का सहारा बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा, बिना रुके बिना थके जनसेवा में डटे हुए हैं। चिलचिलाती धूप और मूसलाधार बारिश भी डोगरा के इरादों को कमजोर नहीं कर पाई। यही कारण है कि जनसेवा की सच्ची भावना लिए डोगरा 5 महीने से हर गली मोहल्ले, बाजार से लेकर दुर्गम धारों (पहाड़ियों) पर भी सैनिटाइजेशन के लिए पहुंच रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने रविवार को सुजानपुर उप-मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चारियां दी धार की पांच धारों जिनके नाम क्रमशः रांगडे दी धार, लंम्बरां दी धार, नवरालां दी धार, भरांईयां दी धार तथा जट्टां दी धार के खोला गांव को सैनिटाईज किया। रविवार को हुए सैनिटाईजेशन अभियान के बारे में रविन्द्र सिंह डोगरा ने पत्रकारों को बताते हुए कहा की अभी तक के सैनिटाईजेशन के काम में पांच धारों का सैनिटाईजेशन अभियान सबसे लंबा अभियान था, जिसमें सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे लगभग 7 घंटे लगातार काम चला।

इस दौरान इलाके के लगभग 150 घरों को सैनिटाईज्ड किया गया और सभी परिवारों हैंड सैनिटाईजर भेंट किए गए। इसके साथ-साथ मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं को भी हैड सैनिटाईजर भेंट किए गए। बताते चलें कि भाजपा या कांग्रेस के प्रतिनिधियों द्वारा कोई सुध नहीं लेने से आहत लोग अब डोगरा से उम्मीद लगाए बैठे हैं। लोग उनसे संपर्क करके सैनिटाइजेशन का आग्रह कर रहे हैं और डोगरा भी जनता को निराश नहीं कर रहे हैं। यहां भी डोगरा को सैनिटाईजेशन के काम के लिए रांगडे़ की धार के भूमिदेव रांगड़ा तथा भरांईयां दी धार के अतुल चौहान ने खास तौर से बुलाया था।

अतुल का कहना था के उनके गांव में भाजपा-कांग्रेस की तरफ से आज तक इस महामारी के दौर में कोई नहीं आया और जब उन्हें रविन्द्र सिंह डोगरा के बारे में पता चला, तो उन्होंने डोगरा को सैनेटाईजेशन के लिए बुलावा भेजा, जिसके बाद रविवार को रविन्द्र सिंह डोगरा अपनी टीम जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष लवकेश कुमार व युवा ईकाई के शेखर चंदेल और उनके निजी सचिव अजय कुमार शामिल रहे और सुबह-सुबह ही गांव पहुंच गए और सैनिटाइजेशन अभियान को पूरा किया। डोगरा के सैनिटाईजेशन के काम के लिए ग्राम प्रधान विजयपाल, भूमिदेव रांगडा तथा अतुल चौहान आदि ने धन्यवाद दिया।

Comments are closed.